Farmers Protest: नोएडा पुलिस ने दिल्ली से जुड़ी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई, यातायात बाधित

डीएन ब्यूरो

गौतमबुद्ध नगर के किसानों के संसद तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से लगी अपनी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

यातायात बाधित
यातायात बाधित


नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के किसानों के संसद तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से लगी अपनी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, किसानों के प्रस्तावित मार्च की वजह से कुछ जगहों पर यातायात के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि किसानों से वार्ता कर प्रस्तावित मार्च को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: नोएडा को मिला वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वॉटर अवार्ड

किसानों के दिल्ली मार्च की घोषणा के बाद नोएडा पुलिस दिल्ली से जुड़ी विभिन्न सीमाओं पर सख्ती से जांच कर रही है जिसकी वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और डीएनडी सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली से जुड़ी सभी सीमाओं, किसान चौक और अन्य स्थानों पर बैरियर लगाए जा गए हैं। प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है जिसके कारण यातायात की गति धीमी हो गई है।

यह भी पढ़ें: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मी विभिन्न स्थानों पर मौजूद हैं।

भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) के नेतृत्व में किसानों का बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर एकत्र होना प्रस्तावित है।

बीकेपी नेता सुखबीर यादव ‘खलीफा’ ने कहा, ‘‘महामाया फ्लाईओवर से किसान अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दिल्ली स्थित संसद की ओर मार्च करेंगे।’’

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर पुलिस पहले से ही बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर चुकी है।

पुलिस ने एक यातायात परामार्श जारी करके ट्रैक्टर सवार किसानों के आंदोलन के मद्देनजर यात्रियों को नोएडा और दिल्ली के कई यातायात मार्गों में बदलाव के प्रति आगाह किया है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान दिसंबर, 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले अधिक मुआवजे और विकसित भूखंड देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।










संबंधित समाचार