हिंदी
नई दिल्ली: नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन आज 8वें दिन भी जारी है। किसानों के आंदोलन को अब कई अन्य राज्यों के किसानों का भी समर्थन मिलने से दिल्ली की कई सीमाएं बंद कर दी गयी है। दिल्ली सीमा पर सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई गयी है। किसान और सरकार के बीच आज दोपहर दूसरे दौर की बातचीत होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

पंजाब और हरियाणा के किसानों जारी प्रदर्शन के बीच अब उन्हें गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ संगठनों और किसानों का भी समर्थन मिल गया है। गुजरात से काफी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में किसानों की बढ़ती संख्या और तेज होते आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।

किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली से लगे सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर समेत कई बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। दिल्ली सीमाएं बंद होने के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
Published : 3 December 2020, 9:59 AM IST
Topics : Farm Bills 2020 Farmers Protest Kisan Andolan किसान आंदोलन कृषि कानून दिल्ली सीमा बातचीत मोदी सरकार