हिंदी
फरेन्दा (महराजगंज): बिजनौर के जनपद न्यायालय में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिए जाने व प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर बुधवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम फरेंदा को सौंपा।

अपने दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज न होकर माफियाओं व अपराधियाें का राज है।
बिजनौर जिले में अपराधियाें द्वारा न्यायालय कक्ष में घुसकर सरेआम हत्या की गई है। जिससे प्रदेश में यह लगने लगा है कि अब न्यायालय भी सुरक्षित नहीं है तथा अपराधियाें के हौसले बुलंद हैं।
Published : 18 December 2019, 4:50 PM IST
Topics : uttar pradesh अधिवक्ता उत्तर प्रदेश एसडीएम फरेंदा क्राइम क्राइम फरेन्दा महराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हत्या