Jammu and Kashmir: आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी हुए ढेर

एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 30 May 2020, 10:50 AM IST
google-preferred

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस और स्थानीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। कुलगाम के वामपोरा में पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद उनको मार गिराया गया।

शनिवार सुबह को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के वानपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है। खबर के मुताबिक मुठभेड़ में दो आंतकियों को मार गिराया है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। 

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे। सुरक्षाबलों को इन आतंकियों के बारे में इनपुट मिला था। इनपुच के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। वामपोरा इलाके में कम से कम दो आतंकी छिपे हुए थे, जो किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षाबलों ने उनका खात्मा कर दिया।

Published : 
  • 30 May 2020, 10:50 AM IST

Advertisement
Advertisement