हिंदी
फरेन्दा(महराजगंज): जिले के फरेंदा थानाक्षेत्र के जंगल ट्रीट के पास बीती रात वन कर्मियों और वन माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई। वन कर्मियों और माफियों के बीच काफी देर तक गोलीबारी भी हुई। वहीं वन विभाग की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल लकड़ी माफिया को पुलिस ने इलाज क लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में फरेंदा पुलिस ने वन विभाग की तहरीर पर गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल के भगवानपुर निवासी सिकंदर साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरेंदा रेंजर ने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर लकड़ी माफियाओं को घेरने की कोशिश की। जिसके बाद सफारी कार सवार बदमाशों ने वन कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दिया। जबावी कार्यवाही में वन कर्मी भी फायरिंग करने लगे। इसमें एक गोली सफारी सवार बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।
डाइनामाइट न्यूज के संवावदाता से हुई बातचीत में महराजगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता बताया कि इस मामले में वन कर्मियों की तहरीर पर गोरखपुर निवासी सिकंदर के खिलाफ धारा 307, 353, 379, 411 आईपीसी व 26 फारेस्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं घायल बदमाश सिंकदर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जाँच की जा रही है।
Published : 3 November 2020, 12:01 PM IST
No related posts found.