हिंदी
रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल ईडी कार्यालय पहुंची हुई हैं और उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पति संजीव कुमार लाल के सामने बिठाकर ईडी उनसे पूछताछ कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार संजीव लाल व उनका नौकर जहांगीर आलम पिछले दो दिनों से ईडी की रिमांड पर हैं। पिछले तीन दिनों में इनसे व इनके करीबियों के ठिकानों से हो करीब 35 करोड़ की बरामदगी हो चुकी है। ईडी की छानबीन जारी है।
Published : 9 May 2024, 1:11 PM IST
Topics : ED Jharkhand Minister Alamgir Alam raid Sanjeev Lal ईडी झारखंड पूछताछ मंत्री आलमगीर आलम संजीव लाल