Earth Day 2024: बस्ती में स्कूली बच्चों की अनूठी पहल, पृथ्वी दिवस पर किया ये बड़ा काम

उत्तर प्रदेश के बस्ती में स्कूली बच्चों ने पृथ्वी दिवस के मौके पर पौधरोपण कर धरती को प्लास्टिक से बचाने का संकल्प लिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 April 2024, 5:57 PM IST
google-preferred

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में जनपद में पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा न्यू सोशल एण्ड साइंस बालिका विद्यालय रघुनाथपुर में अनेक आयोजन किया गये। विद्यालय में छात्रों को पृथ्वी दिवस के महत्व, रक्षा और योगदान पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला भी बढाया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामलौट यादव ने छात्रों को बताया कि धरती हमें जीवन यापन के लिये सहज रूप से अनेक प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराती है किन्तु मनुष्यो द्वारा धरती के संसाधनो के दोहन, सिमटते जल, जंगल, जमीन, जल श्रोतों के प्रदूषण के कारण मनुष्य अनेक प्रकार की बीमारियो का सामना कर रहा है। 

पृथ्वी की सुरक्षा से ही मानव जीवन का सुरक्षा 

पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और प्लास्टिक कचरों से मुक्ति के लिये जानकारी दी। इस अवसर पर पौधरोपण कर धरती को बचाने का संकल्प लिया गया।  

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्रों को विद्यालय के शिक्षकों ने प्रमाण-पत्र, शील्ट देकर उनका हौसला बढाया गया।

लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान की प्रबन्धक सुमन श्रीवास्तव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि संस्थान द्वारा समय-समय पर जन सरोकारों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। 

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र मुख्य रूप से शामिल रहे।

Published :  22 April 2024, 5:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement