हिंदी
महराजगंजः जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश से ही सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जमा पानी सरकारी इंतेजाम को पोल खोलते नजर आ रहे हैं।

कोल्हुई कस्बे के चंदनपुर रोड का हाल बद से भी बदतर हो गया है। हल्की बरसात से भी रोड पर पानी जमा हो जा रहा है। जिससे रोड में बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सबसे बेखबर जिम्मेदार, जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे है।
जिले के कोल्हुई बाज़ार का कस्बा अपने विकास से कोसो दूर है। कस्बे का चंदनपुर रोड पर जिसपर सरकारी हॉस्पिटल भी है। इसके साथ ही मरीजों, राहगीरों का इस रास्ते से जाना मुश्किल हो रहा है। इन सारी समस्याओं से विभाग के लोग अच्छी तरह परिचित है फिर भी अपनी आंखे मुदे हुए हैं।

थोड़ी बहुत जो रोड बची थी उसे पेयजल योजना के अन्तर्गत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदकर और बुरा हाल कर दिया गया। पाइप बिछाने के बाद न तो अभी लोगों को शुद्ध पेयजल ही नसीब हुआ न ही रोड की समस्या से लोगो को निजात मिली। स्थानीय लोगों का गुस्सा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पर भी फुट रहा है।
Published : 27 May 2021, 3:18 PM IST
Topics : Chandanpur Maharajganj pothhole uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोल्हुई बाजार चंदनपुर रोड महराजगंज