Accident in UP: कानपुर-लखनऊ हाइवे पर पलटी डबल डेकर बस, सिद्धार्थनगर से जा रही थी मुंबई, कई घायल

सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही यात्रियों से भरी एक बस डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस कानपुर-लखनऊ हाइवे पर पलट गई, जिस कारण कई यात्री घायल हो गये। कुछ की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 December 2021, 11:24 AM IST
google-preferred

उन्नाव: सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। डेकर बस बिझलामऊ के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। कुछ की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बताया जाता है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया। 12 से अधिक यात्रियों कों गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि यह बस सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही थी। सुबह का समय होने के कारण अधिकांश यात्री सो रहे थे। करीब 8 बजे जैसे ही बस जाजमऊ चौकी क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित त्रिभुवन खेड़ा पुलिया के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस के अंदर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

Published : 
  • 23 December 2021, 11:24 AM IST

Related News

No related posts found.