हिंदी
नई दिल्लीः 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 3 बजकर चार मिनट तक के लिए लगेगा। ये ग्रहण चूड़ामणि ग्रहण होगा और इस दिन रवि योग भी बनेगा। ये ग्रहण कुल 5 घंटे 48 मिनट तक के लिए लगेगा।
ये ग्रहण भारत के साथ-साथ बाकी कई देशों में नजर आएगा। इस ग्रहण के कारण कई राशियों पर भी असर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि कई खास बातों का इस समय ध्यान रखा जाए।
ग्रहण के दौरान खाना ना खाएं और पानी ना पीएं।
ग्रहण खत्म होने के बाद नहाना जरूर चाहिए।
ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से ना देखें।
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खास तौर से अपना और अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए।
Published : 17 June 2020, 5:23 PM IST
No related posts found.
No related posts found.