DN Exclusive: महराजगंज की महिलाओं ने तालाब के खरपतवार से खोले आर्थिक उन्नति के द्वार, पढ़िये ये सक्सेस स्टोरी

महराजगंज की कुछ महिलाओं ने तालाब में मिलने वाला खरपतवार के इस्तेमाल से आर्थिक उन्नति के द्वार खोल दिए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 May 2022, 5:56 PM IST
google-preferred

महराजगंज:  जनपद की कुछ महिलाओं की अनूठी पहल क्षेत्र में चर्चा के विषय बनी हुई है। धानी ब्लॉक की महिलाओं की एक पहल ने उनके लिए आर्थिक उन्नति के नए द्वार खोल दिये हैं। तालाब में मिलने वाले खरपतवार को इन महिलाओं ने अपनी कमाई का जरिया बनाया है।

धानी ब्लॉक के नगवा ग्राम सभा की महिलाएं तलाब के गोन को सुखाकर उसमें रंग भरती हैं और आकर्षक व रंग-बिरंगी चटाई बनाकर उसे बेचती हैं। प्रति चटाई की कीमत 150 से 250 रूपये के बीच है। गोन से निर्मित खूबसूरत चटाई के खरीदार भी आसानी से मिल जाते हैं। ये महिलाएं अब आकर्षक चटाई बेचकर बखूबी अपना घर-परिवार चला रहीं हैं और कई महिलाओं को स्वालंबन की नयी सीख भी दे रहीं है।

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में सोराती देवी ने बताया कि वे बहुत दिनों से गोन की चटा बना रहे हैं। गोन तलाब में से निकाला जाता है। गोन सुखवा कर उसे रंग-बिरंगे रंग डाले जाते हैं। उसके बाद 2 महिलाएं मिलकर उससे एक खूबसूरत गोन की चटाई तैयार करती हैं। एक चटाई को तैयार करने में दो महिलाओं की जरूरत होती है।

महिला ने बताया कि गोन की चटाई से हम सबको अच्छा फायदा हो जाता है। 1 गोन चटाई की कीमत बाजार में कम से कम 150 से 250 तक होती है। महीने में ये महिलाएं 20 से 25 चटाई बेच लेती हैं और अपने परिवार का बेहतरी से पालन-पोषण करती है।

Published : 
  • 26 May 2022, 5:56 PM IST