हिंदी
नई दिल्लीः किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हंगामे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हंगामे का सबसे ज्यादा असर दिल्ली में पड़ा है। इस हंगामे को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने एक बड़ा कदम उठाया है और कई स्टेशनों को बंद कर दिया है।
किसान आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार कॉरिडोर के 37 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जिसमें येलो लाइन के 11 स्टेशन और ग्रीन लाइन के सभी 22 स्टेशनों को बंद रखा गया है। आईटीओ के पास पुलिस और किसानों के बीच बड़ी झड़प की खबर आई थी, जिसके कारण वायलेट लाइन और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास दोनों बंद कर दिया गया है। इस कॉरिडोर पर लाल किला मेट्रो स्टेशन सुबह से बंद है।
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने दिलशाद गार्डन, झिलमिल और मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन को आम पब्लिक के लिए बंद कर दिया गया है।
Published : 26 January 2021, 5:44 PM IST
Topics : Kisan Protest Republic Day tractor rally किसान रैली गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर रैली दिल्ली मेट्रो
No related posts found.