हिंदी
रुद्रप्रयाग में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Rudraprayag: जनपद के गुलाबराय मैदान में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकियों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात 6वीं ग्रेनेडियर बटालियन रुद्रप्रयाग के बैंड की मधुर धुनों के बीच उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी तथा जिलाधिकारी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड में पुलिस टुकड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एसडीआरएफ, जिला पूर्ति विभाग, जिला कृषि विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Republic Day 2026: शीतकाल में भी राष्ट्रभक्ति का जज्बा, केदारनाथ में पुलिस और ITBP ने फहराया तिरंगा
उन्होंने कहा कि देश अमृतकाल की ओर अग्रसर है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना तथा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” महाअभियान जैसी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल जैसे विजन जमीनी स्तर पर साकार हो रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी सुदृढ़ करने हेतु कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही आरसेटी के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग, डीडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 25 जनवरी को महामहिम राज्यपाल द्वारा रुद्रप्रयाग जनपद को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई दी गई।
Gorakhpur News: 77वें Republic Day पर सजी Police Parade, संविधान की प्रस्तावना दोहराई गई
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए अनुशासन, परिश्रम, नवाचार और सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस जवानों द्वारा देश की अनेकता में एकता, सैन्य शौर्य एवं उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
Location : Rudraprayag
Published : 26 January 2026, 5:17 PM IST