रायबरेली: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में डीएम ने लगाई राहत चौपाल, बाढ़ चौकियां स्थापित

रायबरेली जनपद में गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौपाल आयोजित की गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 September 2024, 7:24 PM IST
google-preferred

रायबरेली: रायबरेली जनपद में गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौपाल आयोजित की गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अगुवाई में जिले के समस्त उच्च अधिकारियों ने लालगंज व डलमऊ के गंगा क्षेत्र के आसपास बसे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को रायबरेली जनपद की डलमऊ तहसील का जायजा लिया गया। डीएम के साथ एडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डलमऊ तहसील के बाढ़ से प्रभावित जो भी क्षेत्र हैं। जिसमें ज्यादातर कृषि क्षेत्र वह दो रिहायशी गांव में बाढ़ का पानी सट गया है। 

बाढ़ चौकियां संचालित

डीएम और टीम द्वारा इन सभी क्षेत्रों का भ्रमण किया गया है। यहां पर चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पंचायती राज साफ सफाई सभी विभागों का निरंतर कार्य चल रहा है। यहां बाढ़ चौकियां संचालित हैं। 

नदी के प्रवाह पर नजर

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा जी का जो प्रवाह है, उस पर नजर रखी जा रही है। 

जिलाधिकारी ने निरीक्षण करके लोगों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। गांव में ट्रिपिंग की शिकायत को लेकर विद्युत विभाग से बात की गई है। लो वोल्टेज की समस्या व विद्युत आपूर्ति निर्बाधित रूप से जारी रहे इसके निर्देश दिए गए हैं। 

बाढ़ राहत चौपाल

जिलाधिकारी ने लालगंज तहसील में बाढ़ राहत चौपाल लगाकर लोगों से बात की। यहां पर उन्होंने बताया कि गंगा कटरी क्षेत्र में अभी निसघर गांव में बाढ़ चौपाल का आयोजन किया गया है। अन्य मजरों में पानी नही पहुंचा है। उन्हें सचेत किया गया। नाव की व्यवस्था की गई है।

एसडीआरएफ की टीम अलर्ट

एसडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। जो भी एरिया बाढ़ से प्रभावित है जहाँ स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है उस स्कूल की जगह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।