हिंदी
महराजगंजः जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान अनुपस्थित लोगों पर सख्ती से एक्शन लेने के आदेश दिए गए हैं।
एक ही दिन 9 कर्मचारियों को अनुपस्थिति पाए गए। निरीक्षण में पता चला कि बीएसए ओपी यादव हाईकोर्ट गए है लेकिन बेसिक शिक्षा कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक मनीष सिंह, फिरोज अहमद परिचालक, समग्र शिक्षा के विरेन्द्र सिंह डीसी, सूर्य बहादूर सिंह डीसी प्रथम, रूद्र प्रताप सिंह डीसी, अविनाश गौरव, दिनेश कुमार इन्चार्ज, सन्तोष कुमार वर्मा, वित्त और लेखा के जगलाल लेखाकार, कुल 9 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं।
एक साथ इतने लोगों की अनु नाराजगी जताते हुए तत्काल जिलाधिकारी ने वेतन रोकने का आदेश देते हुए सुधरने का मौका भी दिया है।
Published : 12 March 2021, 5:19 PM IST
Topics : DM Maharajganj Sudden Inspection Ujjawal Kumar uttar pradesh उत्तर प्रदेश जिला अधिकारी बीएसए कार्यालय महराजगंज