हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्लीवासियों की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। कम दृश्यता के कारण नई दिल्ली जाने वाली चौबीस ट्रेनें अपने तय समय से विलंब से चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: स्पाइसजेट फ्लाइट को मिली बम की धमकी, जानिए पूरी खबर
दिन में राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली ने जनवरी में अब तक पांच ठंडे दिन और पांच शीत लहर वाले दिन देखे हैं, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक हैं।
यह भी पढ़ें: संन्यास को लेकर मैरी कॉम का आया बड़ा बयान, जानिए क्या बोलीं
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355 था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुलेटिन में कहा है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत थी।
Published : 25 January 2024, 1:11 PM IST