Greta Thunberg: Delhi Police बोली- ग्रेटा थनबर्ग पर FIR नहीं, पूर्वनियोजित थी दिल्ली हिंसा, टूलकिट के लेखक पर केस, जानिये पूरा मामला

डीएन संवाददाता

देश में किसान आंदोलन को लेकर कुछ विदेशी हस्तियों की टिप्पणियों के बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

प्रवीर रंजन, विशेष आयुक्त, दिल्ली पुलिस
प्रवीर रंजन, विशेष आयुक्त, दिल्ली पुलिस


नई दिल्ली: देश में जारी किसान आंदोलन को लेकर कुछ विदेशी हस्तियों के इस मसले को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के बीच दिल्ली पुलिस भी भड़काऊ बयानबाजी के साथ उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस ने गुरूवार शाम को साफ किया उसने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के दौरान उसे टूलकिट मिला है और टूलकिट के लेखक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

यह भी पढ़ें: Know more about Rihanna: जानिये कौन हैं रिहाना? किसान आंदोलन पर जिसके ट्विट के बाद मचा बवाल, देश-दुनिया में हो रही इस नाम की चर्चा 

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा समेत किसान आंदोलन को लेकर पुलिस सोशल मीडिया को लगातार मॉनिटर कर रही है। कई एकाउट्स को खंगाले जा रहे है। इसी क्रम में पुलिस को लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल ऐसे मिले हैं, जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Greta Thunberg: ग्रेटा थनबर्ग का पूरा मामला 

दिल्ली पुलिस ने यह भी साफ किया गणतंत्र दिवस के मौके पर  26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्चर रैली के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा, तोड़पोड़ और उपद्रव की घटना पूर्व नियोजित थी। पुलिस इन सभी दोषियों की तलाश में जुटी हुई है, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।  

यह भी पढ़ें: Twitter's action on Kangana Ranaut: कंगना रनौत के खिलाफ ट्विटर का एक्शन, नियम तोड़ने पर हुई ये कार्रवाई 

उन्होंने कहा कि कुछ वेस्टर्न इंटरेस्ट ऑर्गनाइजेशंस द्वारा किसान आंदोलन को लेकर घृणा फैलाने का काम किया जा रहा है। ऐसे संगठन और लोग देश में चल रहे किसान आंदोलन के नाम पर भारत सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं, जबकि उनको वास्तिव तथ्यों की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Tractor Rally Violence: ट्रैक्टर रैली में हिंसा पर Twitter का भी सख्त एक्शन, 550 ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड, जानिये पूरी वजह 

दिल्ली पुलिस ने कहा कि मॉनिटरिंग और खोजबीन के दौरान सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के दौरान टूलकिट मिला है। इस टूलकिट के लेखक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि इस एफआईआर में किसी का नाम नहीं है, ये केवल टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ है, जो जांच का विषय है।

दिल्ली पुलिस उस मामले की जांच करेगी। प्रवीर रंजन ने साफ किया कि ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई है। हालांकि इससे पहले दिल्ली पुलिस सूत्रों के आधार अधिकतर भारतीय मीडिया ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने का बात कही थी। दिल्ली पुलिस ने इससे अब साफ इंकार कर दिया है।










संबंधित समाचार