Know more about Rihanna: जानिये कौन हैं रिहाना? किसान आंदोलन पर जिसके ट्विट के बाद मचा बवाल, देश-दुनिया में हो रही इस नाम की चर्चा

देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्विट करने के बाद रिहाना का नाम इस समय देश और दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्विटर पर उनको ट्रोल भी किया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट में जानिये रिहाना के बारे में

Updated : 3 February 2021, 5:17 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर रिहाना (Rihanna) ने ट्विटर पर एक छोटा सा मैसेज लिखा, लेकिन इस मैसेज को पोस्ट करते वक्त उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनका यह छोटा सा ट्विट भारत समेत दुनिया में बड़ा चर्चा का विषय बन जायेगा। रिहाना के इस ट्विट को अनगिनित लाइक, शेयर और रिट्विट मिल रहे है लेकिन इसके साथ ही वह ट्रोलिंग का भी शिकार हो रही है। भारतीय मीडिया में आज सुबह से ही रिहाना छायीं हुई है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये रिहाना के बारे में कुछ बड़ी बातें।

दुनिया के सबसे अमीर सिंगर्स में होती है रिहाना की गिनती

रिहाना के बारे में जानकारी से पहले आपको उस ट्विट के बारे में जान लेना चाहिये, जिसके बाद रिहाना को लेकर चर्चा जारी है। रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन से संबंधित सीएनएन की एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा और पूछा था कि हम लोग आखिर इस पर (किसान आंदोलन) क्यों बातें नहीं कर रहे है? रिहाना का यह ट्विट थोड़ी ही देर में वायरल होने लगा। कई ने रिहाना को सराहा तो कुछ ने उनकी जमकर खिल्लियां भी उड़ाई। कंगना रनौत ने भी रिहाना की सोशल मीडिया पर खिंचाई की।

सोशल मीडिया पर करोड़ों की फैन फॉलोइंग

किसान आंदोलन पर ट्विट के बाद मीडिया की सुर्खियों में छाईं रिहाना की सोशल मीडिया में पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ट्विटर पर रिहाना के 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर रिहाना की कंपनी फेंटी ब्यूटी एकाउंट को 10 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इसी तरह अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी उसके लाखों चाहने वाले हैं।

करोड़ों की संख्या में हैं रिहाना के फैंस

दुनिया के सबसे अमीर सिंगर्स

सोशल मीडिया से इतार वास्तविक जीवन में भी रिहाना के सैकड़ों चाहने वाले हैं। उसकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर सिंगर्स में होती हैं। वह अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं और अब हॉलीवुड में दर्ज़नों अवॉर्ड जीत चुकीं है। रिहाना सिंगर होने के साथ-साथ फ़िल्म एक्ट्रेस और एक सफल बिज़नेस वुमन भी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 600 मिलियन डॉलर है।

कई मशहूर फिल्मों में भी दमदार भूमिका 

सौन्दर्य उत्पादों का निर्माण

जानकारी के मुताबिक रिहाना फेंटी ब्यूटी के नाम से वो सौन्दर्य उत्पादों का निर्माण भी करती हैं। रिहाना का मैनहट्टन में 14 मिलियन डॉलर (लगभग 102 करोड़ रुपये) कीमत का एक पेंटा हाउस है। 2018 में वेस्ट लंदन में उन्होंने लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से एक घर ख़रीदा था। 

कई फिल्मों में जोरदार किरदार 

2006 में कॉमेडी फिल्म ब्रिंग इट ऑन- ऑल ऑर नाथिंग से अपना करियर शुरू करने वाली रिहाना अब तक कई फिल्में कर चुकी है। 2012 में वो अमेरिकन मिलिट्री साइंस फिक्शन फ़िल्म बैटलशिप में एक अहम किरदार में दिखीं। उन्होंने दिस इज़ द एंड, ऐनी, होम जैसी कई मशहूर फ़िल्मे भी की। अमेज़न स्टूडियोज़ की गुआवा आइलैंड में रिहाना ने लीड रोल निभाया। वह अमेरिकन म्यूज़िक टीवी रिएलिटी शो द एक्स-फैक्टर मे भी जज कर चुकी हैं।
 

Published : 
  • 3 February 2021, 5:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement