हिंदी
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार को एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, स्थानीय लोगों और आयोजकों ने जब आग को देखा, तो तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
दमकलकर्मी जब आग बुझाने का काम कर रहे थे। इस बीच बैंक्वेट हॉल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
किसी के हताहत की खबर नहीं
आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलहाल, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
Published : 11 December 2024, 9:00 PM IST
Topics : Delhi Fire Delhi Fire Service Delhi News Fire News ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Shastri Park Banquet Hall Fire