हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले छह महीने में डेंगू के 3000 से अधिक मामले सामने आए हैं तथा एक मरीज की जान चली गई है। दिल्ली नगर निगम ने सदन में यह आंकड़ा पेश किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लिखित जवाब में साझा किये गये आंकड़े में निगम ने यह भी कहा कि सितंबर में जो मामले सामने आए, वे पिछले चार वर्षों में इस महीने में सबसे अधिक हैं। पांच अगस्त के बाद पहली बार आंकड़ा जारी किया गया है। \
पांच अगस्त को डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया पर आंकड़े साझा किये गये थे।
Published : 27 September 2023, 11:57 AM IST
Topics : आतंक डेंगू दिल्ली नगर निगम नयी दिल्ली मरीज राष्ट्रीय राजधानी हालात
No related posts found.