Delhi: अस्पताल के पास कूड़े में पड़ी महिला की लाश, इलाके में हड़कंप

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक अस्पताल के निकट कूड़े के ढेर के बाहर रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 June 2023, 5:32 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक अस्पताल के निकट कूड़े के ढेर के बाहर रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान महिला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाये गये।

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि ऐसा संदेह है कि वह नशे की आदी थी।

पुलिस ने बताया कि शव के पास उसका कोई भी सामान नहीं मिला। उसने बताया कि फिलहाल, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 25 June 2023, 5:32 PM IST

Advertisement
Advertisement