हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भव्य समारोह में आज दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के लिये रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जुडे लोग, दिल्ली भाजपा के नेता समेत बडी संख्या में लोग इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिये शपथ ग्रहण से जुड़ा हर ताजा अपडेट-
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ परवेश वर्मा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिये रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंच गई हैं। वह 12.35 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण से पहले रेखा गुप्ता को Z कैटगरी की सुरक्षा दी गई है।
साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केपी मौर्य, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और अन्य नेता दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंच गए हैं।
दिल्ली की शालीमार बाग सीट से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता आज शुक्रवार दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। वह शपथ ग्रहण से पहले समर्थकों संग मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंची।
रामलीला मैदान में शपथ समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के लिये रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिये पूरा अपडेट#delhinewcm #live #bjp #delhielections2025 #pmmodi #amitshah #rekhagupta… pic.twitter.com/iq23nO0Cpf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2025
रामलीला मैदान को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। शपथग्रहण समारोह के लिए 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर बीजेपी सरकार बनने जा रही है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया है।
रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है, हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं?
मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। सबका साथ सबका विकास केवल कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं और नए लोगों पर भरोसा करते हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है। हर परिवार हर समाज से लोगों को जाना चाहिए।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जब हमारी बड़ी बहन रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगी तो उससे दिल्ली में विकास का एक नया सूर्योदय होगा। नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वो विकास का नया अध्याय दिल्ली की जनता के लिए रेखांकित करेंगी।
नामित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज ने बताया कि ये अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। हमें विश्वास है कि वे जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगी। उनके पिछले 30 साल की मेहनत सफल हुई है।
नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली को आपदा से मुक्ति मिल गई है। अब दिल्ली का सुचारू रूप से विकास होगा।
Published : 20 February 2025, 11:00 AM IST
Topics : CM Rekha Gupta Delhi CM Oath Ceremony Delhi CM Swearing in Ceremony Delhi s new CM Rekha New Delhi