Farmer Protest: किसानों के समर्थन में पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर और शाहीन बाग की दादी बिल्किस बानो

डीएन ब्यूरो

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के साथ सरकार से बातचीत कर रहे किसानों के समर्थन में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी पहुंचे। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

किसानों के साथ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
किसानों के साथ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर


नई दिल्ली: नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी पहुंचे। चंद्रशेखर आज़ाद ने गाज़ीपुर-गाजियाबाद (दिल्ली-यूपी) सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की और वे किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए। चंद्रशेखर के अलावा शाहीन बाग आंदोलन के दौरान दादी के नाम से प्रसिद्ध हुई बिल्किस बानो भी आज किसानों आंदोलन का हिस्सा बनी और वह भी किसानों संग नजर आई।

किसान आंदोलन में पहुंची बिल्किस बानो को पुलिस ने लिया हिरासत में

नए कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ राज्यो के किसान पिछले ठह दिनों से दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने आज सुबह ही किसानों को बातचीत का न्यौता भी दिया है। सरकार और किसानों के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में इस समय बैठक चल रही है। इस बैठक में सरकार के कई मंत्री और कृषि मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हैं।

26 नवंबर से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अब तक कई नेता और संगठन सामने आ चुके हैं। इस बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। चंद्रशेखर आज़ाद ने गाज़ीपुर-गाजियाबाद (दिल्ली-यूपी) सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की।

भीम आर्मी के मुखिया के अलावा नागरिकता संशोधन कानून  और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ आंदोलन का चेहरा और शाहीन बाग की दादी बिल्किस बानो भी आज किसान आंदोलन का हिस्सा बनी। वह किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंची। हालांकि पुलिस ने बिल्किस बानो को आंदोलन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते वह कुछ देर बाद लौट गयीं।  










संबंधित समाचार