Uttarakhand: नये DGP की तैनाती के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल, कई IPS अफसरों के ट्रांसफर

डीएन ब्यूरो

नये DGP की तैनाती के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग में पहली बार बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव करते हुए आज कई आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। राज्य में कुल 12 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया। पीवीके प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। जबकि संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

एपी अंशुमान को पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध एवं एसटीएफ के साथ पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। अंशुमान से पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार की जिम्मेदारी वापस ली गई।

पूरन सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण बनाया गया पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी वापस ली गई। रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक दूरसंचार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई। 

नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता और पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। मुख्तार मोहसीन को पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई। नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

नारायण सिंह नपलच्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई। राजीव स्वरूप को पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्र नगर बनाया गया। अजय सिंह को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई। 

उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार के पद संभालने के बाद आईपीएस अधिकारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। 










संबंधित समाचार