हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर उनके विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य किये गये हैं, त्रिवेंद्र सरकार उन सभीका श्रेय लेने का काम कर रही है।
हरीश रावत ने कहा कि देहरादून-मसूरी रोड पर बने जू का प्लान और वित्तीय स्वीकृति उनकी सरकार ने की थी, लेकिन उद्घाटन का शिलापट्ट त्रिवेंद्र सरकार ने अपने नाम का लगाया है। साथ ही उनकी सरकार के कार्यकाल में बन रहे बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम और बहुउद्देशीय अस्पताल को त्रिवेंद्र सरकार ने रोक दिया है। हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार हम पर घोटोलों का आरोप लगाती है, लेकिन आज तक कोई भी घोटाला सिद्ध नहीं कर पाई है।
हरीश रावत ने बताया कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस देश बचाव के नारे के साथ में मैदान में उतरेगी। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार लोंगों को झूठे सपने दिखाकर लोंगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। हम इनके काले कारनामों को जनता के सामने लाने का काम करेंगे।
Published : 20 August 2018, 12:50 PM IST
No related posts found.