Crime in UP: चंद रुपयों के विवाद में ई-रिक्शा चालक के पिता की गई जान, आरोपित फरार

लखनऊ के कश्मीरी मौहल्ले में 250 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक के पिता की जान की चली गई। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 29 July 2022, 5:30 PM IST
google-preferred

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कश्मीरी मौहल्ले में 250 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक के पिता की जान की चली गई। घटना के बाद आरोपित फरार है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गुरुवार रात को कश्मीरी मोहल्ला निवासी अयाज के ई-रिक्शा से पड़ोस में रहने वाले फैजान, रिजवान, सलमान व एक अन्य सदस्य निशातगंज कुछ सामान लेकर गए थे। वापस आने पर अयाज ने उनसे किराया मांगा तो आरोपितों ने उस पर ज्यादा रुपये मांगने का आरोप लगाया और पैसे देने से इंकार कर दिया। 

यह भी पढ़ें: देखिए मथुरा की स्कूल टीचर का वायरल वीडियो, बच्चों से कुर्सियों का पुल बनवाना पड़ा महंगा

इसी बात को लेकर अयाज का आरोपितों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपितों ने अयाज को मारना-पीटना शुरू कर दिया।

शोरगुल सुनकर अयाज के पिता मुजीद बीच-बचाव करने पहुंचे, जहां आरोपितों ने उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में अयाज के पिता के मुजीद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी, परेशानियों से जूझ रहे यात्री

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि किराए के 250 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित हमले के बाद फरार है, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपित और पीड़ित पक्ष पड़ोस में रहते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है।

Published : 
  • 29 July 2022, 5:30 PM IST

Advertisement
Advertisement