हिंदी
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi)में महिलाओं (Women) के प्रति शारीरिक शोषण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन महिलाओं के साथ रेप (Rape)और गैंगरेप (Gang Rape) की खबरें आती ही रहती हैं। शनिवार को एक ऐसा ही मामला (Case) सामने आया है। एक महिला ने फाइव स्टार होटल (Five Star Hotel) में अपने साथ दुष्कर्म को लेकर FIR दर्ज कराई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिला ने एक साल पुराने मामले में FIR दर्ज करायी है।
एक साल पुराने मामले में करायी FIR
जानकारी के अनुसार मामला करीब एक साल पुराना है, लेकिन महिला न एफआईआर 3 अक्टूबर को दर्ज हुई है। महिला के मुताबिक एक फाइव स्टार होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
महिला ने दक्षिणी दिल्ली के रहने वाले अमित नाम के युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि पिछले साल उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमित नाम के युवक से हुई थी, जिसका साउथ दिल्ली में व्यवसाय है।
महिला ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में अमित ने उसे फाइव स्टार होटल बुलाया था और उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 3 अक्टूबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 5 October 2024, 10:33 AM IST
Topics : नई दिल्ली
No related posts found.