Crime in Delhi: दिल्ली में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, शव को किया आग के हवाले

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कथित तौर पर दोस्त की हत्या करने और उसका शव जलाने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 8 January 2023, 3:29 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कथित तौर पर दोस्त की हत्या करने और उसका शव जलाने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वजीराबाद के रहने वाले मुनीशद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मुनीशद्दीन का मृतक की पत्नी के साथ कथित तौर पर संबंध था।

उन्होंने बताया कि वजीराबाद के राम घाट के सामने एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। उन्होंने कहा कि शरीर करीब 90 फीसदी जल चुका था।

उन्हें घटनास्थल के पास झाड़ियों में खून भी मिला है और मौके से एक माचिस बरामद हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान वजीराबाद निवासी राशिद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published : 
  • 8 January 2023, 3:29 PM IST

Advertisement
Advertisement