हिंदी
बलिया: जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में पैसे को लेनदेन को लेकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे पत्नी जख्मी हो गई। पत्नी की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हमला करने के बाद पति भाग गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार का है।
जानकारी के अनुसार लालगंज बाजार निवासी नूर मुहम्मद उर्फ साई का अपनी पत्नी शायरा खातून के साथ पैसे को लेकर दो दिनों से विवाद चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर नूर मुहम्मद ने अपनी पत्नी शायरा खातून के शरीर पर धारदार हथियार से तीन जगह प्रहार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर फरार हो गया।
इस बाबत दोकटी थानाध्यक्ष बंश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published : 2 January 2025, 8:05 PM IST
Topics : Attack Ballia DynamiteNews HindiNews husband ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist sharp weapon wife क्राइम