हिंदी
चंदौली: यूपी के चंदौली में पुलिस ने गौ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक ट्रक की चैकिंग के दौरान करीब 15 गौवंशो को बरामद किया है। इस दौरान गौ तस्कर फरार हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर ट्रक में सवार होकर जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते सिंघीताली पुल nh-19 के पास बैरीकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच कुछ देर बाद गौ तस्कर पुलिस की चेकिंग देखकर ट्रक को बैरकेडिंग से पहले ही खड़ाकर फरार हो गया।
पुलिस ने जब ट्रक को चेक किया तो पंद्रह राशि गोवंश लदे हुए थे। पुलिस गोवंशो को कब्जे में लेकर थाने में ले गई।
पुलिस ने बताया कि गौ तस्कर गोवंशों को ट्रक में लादकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 17 January 2025, 7:58 PM IST
Topics : absconding Chandauli cow smuggling HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist police smugglers TrendingNews