हिंदी
नागपुर: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों ने सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर में धारा 144 लगा दी। पुलिस ने कहा कि यह कदम कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। इसके तहत लोगों के एक जगह पर एकत्रित होने पर रोक रहेगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र कदम ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक तौर पर और भारत में भी फैल रहा है और नागपुर में इसके कुछ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों के एक जगह पर एकत्रित होने पर रोक लगाना जरूरी है। यह लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। (भाषा)
Published : 17 March 2020, 11:14 AM IST
No related posts found.