हिंदी
नई दिल्लीः कांग्रेस भी जोर-शोर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदन मोहन झा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने बिहार में चार और कार्यकारी अध्यक्षों को भी नियुक्त किया है। बिहार में इसे पार्टी में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है, जो आगामी आम चुनाव और बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर किये गये हैं।
यह भी पढ़ेंः चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर, पटना में थामा जेडीयू का दामन

खाली पड़े प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थी कई नजरें
अशोक चौधरी को पद से हटाए जाने के बाद से बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। इस पद पर कई नेताओं की नजर थी लेकिन मंगलवार को राहुल गांधी ने मदन मोहन झा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर सभी अटकलों को विराम दे दिया है। इसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का बड़ा निर्णय माना जा रहा है। इसके अलावा बिहार के अध्यक्ष के अलावा चार और कार्यकारी अध्यक्षों को भी नियुक्त कर लिया गया, जिसमें अशोक कुमार, कौकब कादरी, श्याम सुंदर (धीरज) और समीर कुमार सिंह के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ेंः DN Exclusive: क्या चल रहा है भाजपा के दिमाग में? क्या यूपी के होंगे 4 टुकड़े?
वहीं अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव के प्रचार-प्रसार कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक काग्रेस अध्यक्ष राहुल ने गांधी ने मदन मोहन और अखिलेश प्रसाद को नई जिम्मेवारी दी है।
इससे अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले पहले कांग्रेस ने सवर्ण चेहरे को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। जो कहीं न कहीं सवर्णों को लुभाने की भी एक रणनीति हो सकती है। बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद झा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
एनएसयूआई से राजनीतिक सफर की शुरूआत
नवनियुक्त कांग्रेस बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन दरभंगा जिले के निवासी है और ब्राह्मण जाति से आते हैं। मदन मोहन महागठबंधन सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री भी रह चुके हैं। मदन मोहन को पुराने कांग्रेसियों में गिना जाता है। मदन मोहन ने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वहीं नव नियुक्त बिहार अध्यक्ष मदन मोहन का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान ने जो नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं, वह उसको भलीभांति निभाएंगे और पार्टी हित में काम करेंगे।
Published : 18 September 2018, 1:35 PM IST
Topics : कांग्रेस अध्यक्ष बिहार बिहार अध्यक्ष बिहार विधानसभा चुनाव मदन मोहन झा राहुल गांधी लोकसभा चुनाव
No related posts found.