UP: प्रियंका गांधी ने बाराबंकी से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, यूपी चुनाव से पहले जनता को दिये ये सात वचन

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले पार्टी की सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी पहुंचकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और पार्टी की ओर से सात प्रतिज्ञाएं भी बतायी। पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 October 2021, 4:43 PM IST
google-preferred

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी राज्य में पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने में लगीं हुई हैं। प्रियंका गांधी की पहल पर कांग्रेस ने आज से यूपी में अपनी प्रतिज्ञा यात्रा भी शरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी पहुंचकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और पार्टी की ओर से जनता को कांग्रेस की सात प्रतिज्ञाएं भी बतायी।

प्रतिज्ञा यात्रा के मौके पर मौजूद लोग

बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रियंका गंधी जनता से वादा किया कि यूपी में सरकार आने के बाद कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। इसके अलावा बिजली बिल माफ होंगे और लड़कियों को स्कूटी और मोबाइल सरकार देगी। चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की घोषणा भी प्रियंका गांधी ने इस मौके पर दोहराई। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र जारी करेंगे। वह करीब एक हफ्ते के अंदर निकलेगा। महिलाओं के लिए जो घोषणाएं करनी हैं, वे सभी उस घोषणापत्र में होंगी।  उन्होंने कहा, मैं यहां कांग्रेस पार्टी की 7 प्रतिज्ञाएं को बताने आई हूं।

प्रियंका गांधी ने बतायी ये सात प्रतिज्ञाएं 

1)    हमारी पहली प्रतिज्ञा यूपी विधानसभा के लिये टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की है।
2)    यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी।
3)    यूपी में किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। 
4)    राज्य में 20 लाख सरकारी रोजगार। 
5)    सबका बिजली बिल आधा माफ।
6)    परिवार को 25000 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी। 
7)    2500 में गेहूं- धान, 400 रुपए में खरीदा जाएगा गन्ना।

Published : 
  • 23 October 2021, 4:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement