हिंदी
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री तनुश्री त्रिपाठी को कांग्रेस ने टिकट देने से मना कर दिया है।
तनुश्री त्रिपाठी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद से ही कांग्रेस वालों ने भारी विरोध किया था। इनका कहना था कि कैसे कांग्रेस जनों को छोड़कर किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया जा सकता है। कांग्रेस में भारी विरोध देखने को मिल रहा था। महत्वपूर्ण बात यह है कि चंद दिनों पहले ही शिवपाल यादव की नवगठित पार्टी से अमरमणि ने अपनी बेटी तनुश्री को टिकट दिलाया था लेकिन शिवपाल को मझधार में छोड़ते हुए तनुश्री ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि तनुश्री का नया ठिकाना क्या होता है?

तनुश्री की जगह पर सुप्रिया सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि सुप्रिया कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं।
Published : 29 March 2019, 11:15 AM IST
No related posts found.