हिंदी
महराजगंज: जिला मुख्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने अह से कुछ देर पहले जोरदार प्रदर्शन किया है। मामला पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के दलित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी से जुड़ा है।
मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने बड़ा आऱोप लगाया है। उन्होंने भाजपा के सदर विधायक पर लखनऊ विधानसभा पर महिला आत्मदाह मामले में मुकदमा दरज करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि दो समुदायों के बीच दरार डाल भड़काने की कोशिश विधायक ने की है। विधायक के भूमिका की जांच हो। पाल ने कहा कि विधायक के घर के पास ही महिला के कथित पति का घर है। सभी के फोन कॉल रिकार्ड की जांच ईमानदारी से हो जाये तो सच सबके सामने आ जायेगा।
वैसे इस मामले में जांच का एक पहलू यह भी है कि महिला का कथित दूसरा पति, कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद और भाजपा का विधायक तीनों महराजगंज कस्बे में आसपास ही रहते हैं। आलोक प्रसाद भाजपा के इस विधायक के खिलाफ 2017 का विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा कही गयी राजनीतिक जलन में फंसाये जाने की बात की निष्पक्ष जांच बेहद आवश्यक है। कहीं वाकई ऐसा तो नहीं कि महिला के आत्मदाह की आड़ में 2017 के चुनावी रंजिश का बदला निकाला जा रहा है?
Published : 14 October 2020, 4:02 PM IST
Topics : Alok Prasad Congress Lucknow Maharajganj uttar pradesh आलोक प्रसाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस महराजगंज लखनऊ