हिंदी
लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों से कल लखनऊ में मुलाकात करेंगे। शहीद इंस्पेक्टर के परिजन लगातार सीएम योगी से मुलाकात करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद में सीएम योगी ने परिजनों से गुरूवार को लखनऊ में मुलाकात करने का मन बनाया है।
यूपी सरकार के प्रवक्ता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीएम योगी लखनऊ में कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा: यूपी के WhatsApp वीर आईपीएस अफसरों का ज्ञान सुनकर दंग रह जायेंगे आप..
#BulandshahrViolence: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath to meet family of Police inspector Subodh Singh in Lucknow tomorrow. pic.twitter.com/yNGCjlWWOr
— ANI UP (@ANINewsUP) December 5, 2018
गौरतलब है कि सुबोध कुमार की बुलंदशहर में दंगाइयों ने हत्या कर दी थी। सोमवार को बुलंदशहर के स्याना थानाक्षेत्र में उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी को फूंक दिया था। गुस्साए लोगों ने गोकशी का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी के पास प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर मारा था।
Published : 5 December 2018, 3:04 PM IST
Topics : bulandshahr violence परिजन बुलंदशहर मुलाकात लखनऊ शहीद इंस्पेक्टर सीएम योगी सुबोध कुमार सिंह
No related posts found.