हिंदी
सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आज दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों का दौरा कर रहे है। अबसे थोड़ी देर पहले सीएम ने सिद्धार्थनगर में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। सीएम योगी ने डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर में बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए कुछ बड़ी घोषणाएं भी की। इसके बाद सीएम योगी अब जल्द बाढ़ प्रभावित महराजगंज जनपद का भी दौरा करेंगे, जहां सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा संबंधी व प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में सीएम योगी ने सभी बाढ़ प्रभावितों के प्रति सहानुभूति जतायी और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन हमारे लिये बेहद अमूल्य है, उसे बचाने के लिये राहत और बचाव कार्यों को तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी बाढ़ प्रभावित यहां आये हैं, सभी को सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन की ड्यूटी है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिनके घरों में पानी घुस गया है, उनको सुरक्षित स्थानों और शरणालयों में भेजा जाये। जिनके घर-मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा आंवटित किया जाये।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के खतरे के बीच अब कई जल जनित बीमारियों के उपजने की संभावना है। सीएम ने कहा कि सरकार 5 सिंतबर से 12 सिंतबर तक एक स्वच्छता, सैनेटाइजेश और फॉगिंग का एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इश अभियान से कई विभागों का जोड़ा जा रहा है। सरकार इस अभियान से स्वच्छ पेयजल समेत कई जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, ताकि डेंगू, मलेरिया समेत तमाम संक्रामक रोगों से बचा जा सके। सीएम योगी ने सभी से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
सीएम योगी सिद्धार्थनगर के बाद बाढ़ प्रभावित महराजगंज जनपद का भी दौरा करेंगे। जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के मद्देनजर मुख्य कार्यक्रम स्थल जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल, कालीनगर का कल स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माणाधीन हैलीपैड और बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सीएम के दौरे की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

Published : 4 September 2021, 11:03 AM IST
Topics : CM Yogi Flood Maharajganj Siddharthnagar बाढ़ महराजगंज राहत बचाव कार्य सिद्धार्थनगर सीएम योगी