हिंदी
महराजगंजः जिले में बढ़ते ठंड के प्रकोप से जन-जीवन बेपटरी हो गया है। हर कोई ठंड और गलन की मार से बेचैन है। जबकि नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सिर्फ 22 स्थानों पर ही अलाव जलाने का दावा किया है। लेकिन शहर के वार्डों में लोग अलाव की आग से कोसो दूर हैं।
शहर के वार्डों में नहीं जले अलाव
नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। लेकिन इन वार्डों में अलाव की आग से लोग कोसो दूर हैं। यहां न तो नगर पालिका द्वारा अभी तक किसी स्थान पर अलाव जलाया गया और न ही कोई योजना है। शहर वासियों का आरोप है कि सिर्फ शहर की सड़कों पर अलाव जलाकर नगर पालिका प्रशासन अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लिया है। जबकि वार्ड के लोग भी शहर में ही रहते हैं। बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदारों की नजर इस ओर नही है।
दावों के मुताबिक नही जले अलाव
नगर पालिका ने शहर के 22 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया है। लेकिन मौके पर यह दावा किसी के गले नहीं उतर रही है। डाइनामाइट न्यूज ने शहर की पड़ताल की। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर अलाव जलते नजर नहीं आए।
लोगों ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि नगर पालिका ने अलाव में भी लाखों रूपये का घोटला करने का प्लान बनाया है। सिर्फ कागजों में अलाव के पैसे को खारिज किया जा रहा है।
इन स्थानों पर अलाव जलने का दावा
मुख्य चौराहा, हनुमानगढ़ी, गोरखपुर रोड टैक्सी स्टैण्ड, चैक रोड टैक्सी स्टैण्ड, मउपाकड़ चैराहा, दुर्गा मंदिर, कोतवाली, जिला उद्योग चैराहा, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि।
नगर पालिका के जिम्मेदार नहीं उठाते फोन
डाइनामाइट न्यूज ने अलाव व्यवस्था के संबंध में जानकारी के लिए जब अलाव व्यवस्था के इंचार्ज लालबहादुर से संपर्क साधने की कोशिश की। लेकिन तीन दिन बाद भी साहब! ने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई।
Published : 4 January 2023, 4:23 PM IST
Topics : जमीनी हकीकत ठंड नगर पालिका प्रशासन महराजगंज शहर
No related posts found.