महराजगंज नगर पालिका परिषद के इन दो वार्डों के लोग आखिर क्यों हैं परेशान, पढ़िये ये पूरी रिपोर्ट

नगर पालिका परिषद महराजगंज के दो वार्डों की जनता जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण खासे परेशान है। यहां लोगों की जीना मुहाल हो गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की ये पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 January 2023, 1:33 PM IST
google-preferred

महराजगंजः चिराग तले अंधेरा देखना हो, तो आइये महराजगंज नगर पालिका परिषद के इंदिरा नगर और सुभाष नगर वार्ड में। यहां सफाई व्यवस्था गांव से भी बद्तर हो गई है। चारों ओर कूड़े का अंबार लगा है। नालियां गंदगी से पूरी तरह से पट गई है। उनसे उठने वाली दुर्गन्ध जन-जीवन को नरकीय बना दिया है। शहर में रहने के बाद भी यहां के लोगों को शहरी सुविधाओं का एहसास नहीं हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: 72 घंटे बाद भी सिर्फ CCTV फुटेज तक पहुंच सकी पुलिस, निष्क्रियता पर सवाल, व्यापारियों में आक्रोश, जानिये पूरा मामला

छुट्टे पशुओं का चरागाह बना वार्ड 
यह वार्ड छुट्टे पशुओं का चारागाह बन गया है। इनके आतंक से नगर वासी डरे हुए है। आलम यह है कि यहां के बाशिंदों की बात न तो नगर पालिका के अधिकारी सुन रहे हैं और न ही कोई जनप्रतिनिधि। जबकि कई बार लोगों ने इन पशुओं से छुटकारा दिलाने की अर्जी लगाई। बावजूद उनकी बात किसी के गले तक नही उतरी।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में एक बार फिर स्कूल और कालेज बंद के आदेश, जानिये कब तक रहेंगे बंद

गंदगी से पटी नालियाँ
गंदगी से पटी नालियाँ

गंदगी से पट गई नालियां
नगर पालिका परिषद के इंदिरा नगर मे स्थित जलकल टंकी से महज कुछ ही दूरी पर जल निकासी की नालियां बनी है। लेकिन इसमें पानी बहने के बजाए गंदगी बह रही है। पूरी तरह से नाली पट गई है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बावजूद इस वार्ड के सफाई कर्मियों का दर्शन दुलर्भ हो गये हैं। यदि कभी सफाई होती भी है तो नाली से निकले कूडे़ और कचरे को सड़क पर रख दिया जाता है। जिससे काफी दुर्गन्ध निकलती है, जो वार्ड वासियों का जीना मुहाल कर देता है।

क्या बोले नगर पालिका के जिम्मेदार 
नगर पालिका के जिम्मेदारों ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि इस वार्ड के नालियों की सफाई हमेशा की जाती है। लेकिन लोगों ने नाली को ही कूडे़दान बना दिया है। लोग कूड़े-कचरे और गंदगी को नालियों में फेंक देते हैं।

Published : 
  • 4 January 2023, 1:33 PM IST

Related News

No related posts found.