हिंदी
धानी (महराजगंज): धानी बाजार में बेसिक शिक्षा और बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा "हमारा आंगन हमारे बच्चे" उत्सव कार्यक्रम (Program) का आयोजन बुधवार को जानकी मैरैज लाॅन में किया गया। कार्यक्रम में धानी ब्लाक के निपुण घोषित विद्यालयों के प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मनोज यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धानी श्रीमति प्रमिला यादव ने निपुण बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा कार्यक्रम में आगामी सत्र में प्री प्राइमरी के अंतर्गत प्रारंभ हो रहे पठन-पाठन पर भी चर्चा की गई।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी हेमंत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष विमलेश राय, मंत्री रवि मिश्रा, संतोष सिंह, राकेश, अभय सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, सतीश मणि त्रिपाठी, दिनेश मणि त्रिपाठी, सुप्रिया सिंह, जगतारिणी राय, सुनील कुमार आदि शिक्षक एवं निपुण बच्चे उपस्थित रहे।
Published : 27 March 2024, 4:06 PM IST
Topics : children Festival Program talent vigorously धानी बाजार बाल विकास बेसिक शिक्षा महराजगंज सांस्कृतिक
No related posts found.