Chhath Puja: छठ पूजा के लिए तैयारियों में जुटा दिल्ली जल बोर्ड, यमुना नदी से साफ हो रहा झाग

छठ पूजा के तीन दिवसीय पावन पर्व की शुरूआत आज से हो गई है। वहीं दिल्ली जल बोर्ड छठ पूजा के लिए तैयारियों में जुट गया हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 28 October 2022, 5:42 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: छठ पूजा के तीन दिवसीय पावन पर्व की शुरूआत आज से हो गई है। वहीं दिल्ली जल बोर्ड छठ पूजा के लिए तैयारियों में जुट गया हैं। हम सभी जानते हैं कि सर्दियां आते ही दिल्ली के पास यमुना नदी में झाग जमना शुरू हो जाता है। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड छठ पूजा के लिए यमुना नदी में जमने वाले झाग को साफ करवा रहा हैं। 

यमुना का पानी जहरीला
प्रदूषण के वजह यमुना नदी का पानी पूरी तरह से जहरीला हो गया है। ऐसे में छठ पर्व के मौके को पास आता देख दिल्ली जल बोर्ड यमुना नदी पर जमने वाले झाग को साफ करने की कोशिश कर रहा हैं।  

कैमिकल का छिड़काव कर रहा दिल्ली जल बोर्ड
दिल्ली जल बोर्ड यमुना के सतह पर जमी झाग को साफ करने के लिए कैमिकल का छिड़काव करवा रहा हैं, ताकि यमुना नदी को साफ किया जा सके। शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड पानी में प्रदूषण से बनने वाले जहरीले झागों को हटाने के लिए कालिंदी कुंज के पास सतह पर रसायनों का छिड़काव किया।

Published : 
  • 28 October 2022, 5:42 PM IST