हिंदी
अहमदनगर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अचानक तबीयत खराब हो गई है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक प्रोग्राम के दौरान वो स्टेज पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि गडकरी गिरने ही वाले थे कि मंच पर मौजूद राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने उन्हें पकड़ लिया। गडकरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाई पास बनाने की नितिन गडकरी की घोषणा झूठी हुई साबित
केंद्रीय मंत्री श्री नितीन गडकरी जी का स्वास्थ को लेकर टीवी मीडिया को दिया वक्तव्य। pic.twitter.com/R2FCDC80rm
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) December 7, 2018
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब नितिन गडकरी महात्मा फूले कृषि विद्यापीठ में अन्य अतिथियों के साथ राष्ट्रगान के लिए खड़े थे। इस दौरान गडकरी ने बेचैनी महसूस की। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े: नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को लेकर किया बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की हालत इस तरह से खराब हुई हो। कुछ समय पहले एक रैली के बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी। सड़क मंत्रालय के साथ ही गडकरी के पास गंगा सफाई की जिम्मेदारी भी है। नितिन गडकरी ने कुछ साल पहले ही वजन घटाने के लिए ऑपरेशन भी कराया था।
Published : 7 December 2018, 2:08 PM IST
No related posts found.