हिंदी
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। कई घरों में ओवर लोड भी पकड़ा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार विद्युत विभाग अधिकारियों ने सिकंदराबाद के रिसालदारान में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान बिजली चोरी के एक दर्जन मामले दर्ज कराये गए। कई घरों में ओवर लोड भी पकड़ा गया।
छापामार कार्रवाई के दौरान उपभोक्ताओं ने डेढ़ लाख का बकाया भी जमा कराया।
एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी न करने और लोड बढ़वाने की अपील की। कार्रवाई में विद्युत एसडीओ कृष्ण कौशिक समेत कई विद्युत जेई मौजूद रहे।
Published : 10 June 2024, 6:17 PM IST
Topics : Bulandshahr Electricity department major action उत्तर प्रदेश कार्रवाई बिजली चोरी बुलंदशहर मामला विद्युत विभाग