हिंदी
नई दिल्ली: अकासा एयर की एक फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट QP 1719 को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विमान में 186 यात्री, 1 बच्चा और छह चालक दल के सदस्य सवार थे। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन कर 10 बजकर 13 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया है। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है।
Published : 3 June 2024, 1:41 PM IST
No related posts found.