Bollywood: अब दबंग पुलिस वाली के अवतार में नजर आएंगी सान्या मल्होत्रा , ऐसी होगी फिल्म

बॉलीवुड की फेम दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा अब बहुत ही जल्द पुलिस वाली के अवतार में देखने मिलेगी। आज ही उनकी नई फिल्म से उनका लुक सामने आया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर

Updated : 5 March 2022, 7:43 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा एक बार फिर नए अवतार के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। सान्या मल्होत्रा ने शनिवार को ​​अपनी आने वाली नई फिल्म 'कटहल' से अपना पहला लुक शेयर किया है। जिसमें वो एक जाबाज पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिखाई दे रही है।  

सान्या ने अपना ये लुक शेयर करते हुए अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। सान्या ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर, इस वीडियो क्लिप में सान्या एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने किरदार की झलक दिखा रही है।

इस फीमेल सेंटर फिल्म की कहानी एक स्थानीय राजनेता के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसका बेशकीमती कटहल गायब हो जाता है। इसके बाद की कहानी सान्या मल्होत्रा की इंवेस्टिगेशन के पास ही घूमती है। ​फिल्म 'कटहल' यशवर्धन मिश्रा के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है। इस फिल्म को एकता कपूर, अचिन जैन, शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। 

सान्या ने इससे पहले फिल्म 'लूडो', 'पगलैट' और 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' जैसी अपनी फिल्मों में लोगों का खूब मनोरंजन किया था। सान्या की नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएंगी।

 

Published : 
  • 5 March 2022, 7:43 PM IST