Bollywood: बतौर डायरेक्टर कंगना रनौत ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग, फोटो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बतौर डायरेक्टर अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 February 2022, 6:09 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बॉलीवुड क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बतौर डायरेक्टर अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' के रैप अप की घोषणा की है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

कंगना ने अपनी एक फोटो के साथ इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इसके साथ कैप्शन देते हुए लिखा,आज भगवान की कृपा से हमने मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है ... यह मेरे लिए संतुष्टी अनुभव रहा है और इसके लिए हमारे पास बहुत से लोग हैं, जिन्हें मैं शुक्रियां करना चाहूंगी। 

'टिकू वेड्स शेरू' कंगना के प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित पहला प्रोजेक्ट है। बतौर डायरेक्टर ये कंगना की दूसरी फिल्म है, डायरेक्ट के तौर पर उनकी पहली फिल्म "मणिकर्णिका" थी। 

मंगलवार रात नवाजुद्दीन ने 'टिकू वेड्स शेरू' की पूरी टीम के साथ मुंबई में अपने नए बंगले नावब की होस्टिंग रखी थी। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी की एक झलक शेयर की।

'टीकू वेड्स शेरू' को डार्क कॉमेडी बताया जा रहा है। फिल्म में नवाजुद्दीन शेरू की भूमिका निभाते नजर आएंगे और अवनीत टीकू की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Published : 
  • 3 February 2022, 6:09 PM IST

Advertisement
Advertisement