हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म छिछोरे ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। सुशांत और श्रद्धा की जोड़ी वाली फिल्म छह सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म 'छिछोरे को इस वीकेंड सिंगल हिंदी रिलीज मूवी होने का पूरा फायदा मिला है। फिल्म ने पहले वीकेंड के दौरान करीब 36 करोड़ की कमाई की थी। छिछोरे को दर्शकों की ओर से तारीफ मिल रही है। फिल्म समीक्षकों के बाद अब पहले दिन फिल्म देखने गए दर्शक भी इसकी सराहना कर रहे हैं।

#Chhichhore is unstoppable... Biz shoots up on Day 5 [Tue], with the holiday giving it that extra push... Also, Day 5 [Tue] is higher than Day 1 [Fri] and 4 [Mon]... Fri 7.32 cr, Sat 12.25 cr, Sun 16.41 cr, Mon 8.10 cr, Tue 10.05 cr. Total: ₹ 54.13 cr. #India biz. ???
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 11, 2019
नितेश तिवारी निर्देशित माउथ पब्लिसिटी के दम पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले सात दोस्तों की कहानी है। फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 54 करोड़ की कमाई कर ली है। (वार्ता)
Published : 11 September 2019, 6:03 PM IST
Topics : bollywood Chichhore India Shraddha Sushant Singh Rajput छिछोरे फिल्म बॉलीवुड श्रद्धा कपुर सुशात राजपूत