भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह अस्पताल में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अरुण सिंह अस्पताल में भर्ती (फाइल)
अरुण सिंह अस्पताल में भर्ती (फाइल)


मंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अरुण सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

सिंह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों से संबंधित कार्यक्रमों के सिलसिले में राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह सोमवार को उडुपी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यक्रमों में भी शामिल होने वाले थे।










संबंधित समाचार