हिंदी
नई दिल्ली: वक्फ बिल (Waqf Bill) के लिए संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी (JPC) की बैठक में मंगलवार को भाजपा (BJP) और टीएमसी (TMC) के सदस्यों के बीच जोरदार बहस और झड़प हो गई, जिसके दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) घायल हो गए।
बैठक को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्लियामेंट एनेक्सी (Parliament Annexe) में हुई बैठक के दौरान बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय (Abhijit Gangopadhyay) और कल्याण बनर्जी के बीच जोरदार बहस शुरू हुई। दोनों के बीच का यह विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। बढ़ते विवाद को देखते हुए इस बैठक को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
कल्याण बनर्जी ने खुद को पहुंचाई चोट
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की एक पानी की बोतल उठाई और मेज पर दे मारी। जिससे दुर्घटनावश उन्होंने खुद को चोट पहुंचा ली। घटना के बाद कल्याण बनर्जी की जिस उंगली में कट आया है, उसपर बैंड एड लगाया गया है।
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कल्याण बनर्जी का हाथ पकड़कर बाहर लेकर जा रहे हैं। इस दौरान कल्याण बनर्जी की उंगलियों में पट्टी लगी हुई दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके हाथ में चार टांके लगे हैं।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 22 October 2024, 3:22 PM IST
Topics : Abhijit Gangopadhyay Asaduddin Owaisi JPC Kalyan Banerjee kalyan Banerjee Injured Parliament Annexe video Viral video Waqf Bill Waqf Bill JPC Meeting