हिंदी
मुंबई: भारत के लोकप्रिय रेसलर दिलीप सिंह राणा यानी ‘द ग्रेट खली’ के जीवन पर आधारित फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ फिल्म बनायेगा। इसके लिए उन्होंने द ग्रेट खली से राइट्स भी खरीद लिए हैं। इस फिल्म के द्वारा दिलीप सिंह राणा के खली बनने के पूरे सफ़र को दिखाने की योजना है।

हाल ही में आई प्रसिद्ध फिल्म M.S DHONI के स्टार सुशांत सिंह राजपूत को खली की बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया है। फिलहल सुशांत सिंह राजपूत इस वक्त अभिषेक कपूर के निर्देशन में केदारनाथ के लिए शूटिंग कर रहे है, उनको इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है पर अभी तक सुशांत सिंह की तरफ से हामी नहीं भरी गई है। अगर वह इस फिल्म के लिए हामी भर देते है तो शायद इस बार भी यह उनके जीवन की बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है। वैसे खली इस से पहले कई फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुके है।
Published : 20 September 2017, 6:25 PM IST
No related posts found.